फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officers of Panchayat Raj Department, data of personnel will be online...

हाथरस : 42 अधिकारियों व 658 सफाई कर्मचारियों की एक क्लिक पर खुलेगी सेवा पुस्तिका

Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officers of Panchayat Raj Department, data of personnel will be online...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के पंचायतराज विभाग में तैनात 42 अधिकारियों और 658 सफाई कर्मियों का डाटा अब उच्चाधिकारी एक ही क्लिक पर खोलकर देख सकेंगे। शासन के निर्देश पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों के व्यक्तिगत ब्योरे के साथ विभागीय कार्रवाई का ब्योरा भी फीड किया जा रहा है।
शिक्षा विभाग के बाद अब पंचायतराज विभाग में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का व्यक्तिगत व सेवा कार्यकाल का पूरा ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। अब उच्चाधिकारी एक क्लिक पर अधिकारी व कर्मचारी की पूरी सेवा पुस्तिका देख सकेंगे। शासन के निर्देश पर जिले में पंचायतराज विभाग में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। जिले में पंचायतराज विभाग में 42 ग्राम पंचायत अधिकारी, छह एडीओ पंचायत के साथ 658 सफाईकर्मी हैं। इन सभी अधिकारियों व सफाईकर्मियों का पूरा ब्योरा फीड किया जा रहा है। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड के साथ सर्विस के दौरान हुई कार्रवाई, प्रोन्नति व अन्य ब्योरे का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर डाटा फीड करने के लिए ऑपरेटरों को लगाया गया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का रिकॉर्ड ब्लॉक व अन्य माध्यमों से जुटा लिया गया है। जल्द ही डाटा फीड करने का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके मिश्र, प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed