{"_id":"5d5d908e8ebc3e6c972580a2","slug":"officers-engaged-in-preparations-for-gram-panchayat-development-plan-2020-21-hathras-news-ali211486056","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21 की तैयारियों में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21 की तैयारियों में जुटे अफसर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास योजना की तैयारी में जुटे अफसर
ऑनलाइन पोर्टल पर होगी फीड, 24 को डीएम ने बुलाई बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21 बनाए जाने के लिए जिला पंचायतराज विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन के फरमान के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए हैं। इस योजना से संबंधित सभी अधिकारियों के साथ डीएम 24 अगस्त को बैठक कर दिशा-निर्देश देंगे।
ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर एक वित्तीय वर्ष पहले ही कार्ययोजना तैयार की जाती है। यह विकास की कार्ययोजना ग्राम पंचायत में खुली बैठक कर ग्रामीणों की आवश्यकताओं और ग्राम पंचायत सदस्यों की स्वीकृति से तैयार की जाती है। इस कार्ययोजना के तैयार होने के लिए कई विभागों के अधिकारी अपनी जरूरत के अनुसार कामों का निर्धारण करते हैं। अब ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21 की तैयार करने के लिए शासन की ओर से फरमान जारी कर दिया गया है।
यह पूरी योजना ऑनलाइन फीड की जाएगी, ताकि ऑनलाइन पोर्टल से मॉनीटरिंग की जा सके। आदेश आने के बाद डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक 24 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में भी बुलाई है।