फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officers arrived on the complaint of obstruction in changing the statue

Hathras News: मूर्ति बदलने में अड़ंगे की शिकायत पर पहुंचे अफसर

Sun, 23 Mar 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 23 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived on the complaint of obstruction in changing the statue
क्षेत्र के गांव रामगढ़ में एक साल पहले खंडित की गई मूर्ति को बदलने से दूसरे समुदाय के लोगों ने एक ग्रामीण को रोक दिया। ग्रामीण ने ट्विटर पर इसकी शिकायत कर दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोग आए-दिन उसे पीटते हैं और परेशान करते हैं। इस कारण वह गांव छोड़ने पर मजबूर है।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही एसडीएम सदर नीरज शर्मा, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और मुरसान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने शिकायतकर्ता राजवीर शर्मा से पूरे मामले की जानकारी ली। राजवीर ने बताया कि यह मंदिर खुली जगह में बना हुआ है। इसमें भगवान शंकर की एक मूर्ति खंडित पड़ी हुई है। इस मूर्ति को वह बदलवाना चाहते हैं, लेकिन दूसरे समुदाय के लोग उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे।
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि गांव में उनका एकमात्र ब्राह्मण परिवार है। इस कारण दूसरे समुदाय के लोग आए दिन उनके परिवार की महिलाओं से अभद्रता करते रहते हैं। विरोध करने पर मारपीट कर देते हैं। पूर्व में भी यह लोग कई बार मारपीट चुके हैं। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने राजवीर को आश्वस्त किया कि प्रतिमा को तुरंत बदलवा दिया जाएगा। यदि भविष्य में किसी ने प्रतिमा को खंडित किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देर शाम को प्रशासन ने गांव में नई मूर्ति लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed