फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Number of diarrhea patients increased due to heat

Hathras News: गर्मी से बढ़ी डायरिया के मरीजों की संख्या

Sun, 09 Jun 2024 04:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Number of diarrhea patients increased due to heat
गर्मी से डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज करीब 400 मरीज डायरिया के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


तेज धूप और लू से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। गर्मी के कारण लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं। निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया के 200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ गर्मी से बचाव व खूब पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


--

डायरिया के लक्षण--

उल्टी, पतला मल आना, पेट में दर्द और सूजन होना, बार-बार बुखार आना, बदहजमी की शिकायत होना, भूंख न लगना।



बचाव--

शुद्ध पानी पीते रहें, अच्छी तरह से पका हुआ भोजन खाएं, ताजा पके हुए गर्म खाने का सेवन करें, चाय, कॉफी, चॉकलेट आदि के सेवन से बचें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। खुले में रखे हुए कटे हुए फल न खाएं, धूम में से आकर फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं। मसालेदार व चटपटी चीजों का परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



गर्मी के कारण लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं। इसलिए लोगों को इस मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। तेज धूप में कम निकलें। गर्मी से बचाव करना चाहिए। खूब पानी पीना चाहिए। परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, जिला अस्पताल हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed