फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now traders will be able to buy wheat directly from FCI godown

Hathras News: अब एफसीआई के गोदाम से सीधे गेहूं खरीद सकेंगे व्यापारी

Wed, 22 Feb 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 22 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now traders will be able to buy wheat directly from FCI godown
केंद्र सरकार ने लोगों को सस्ता आटा मुहैया कराने के लिए ओपन मार्केट स्कीम का क्रियान्वयन किया है। इसके तहत व्यापारी सीधे एफसीआई के गोदाम से टेंडर प्रक्रिया के तहत गेंहू की खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन



इसके लिए गेंहू की गुणवत्ता के तहत दर भी 2150 रुपये तय कर दिया गया है। जिले के व्यापारियों को अलीगढ़ में एफसीआई कार्यालय में आवेदन करना होगा।

उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल से गेंहू की खरीद शुरू होगी। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम में फ्लोर मिल संचालक व अन्य व्यापारी सीधे एफसीआई से गेंहू की खरीद कर सकेंगे। इसके लिए खरीदार को एफसीआई के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा।
विज्ञापन



व्यापारी के पास जीएसटी नम्बर, व ट्रेड मार्क आदि कागजात होना आवश्यक है। उसके बाद एफसीआई द्वारा टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के तहत वह गेंहू को खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार कहना है कि गेंहू की खरीद के लिए केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट स्कीम का क्रियान्वयन किया गया है। इस स्कीम के तहत फ्लोर मिल संचालक व व्यापारी सीधे एफसीआई से गेंहू की टेंडर के तहत खरीद कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed