फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now the SP will catch the collector, will be the demonstration

अब सपा पांच को घेरेगी कलेक्ट्रेट, होगा धरना प्रदर्शन

Thu, 03 Jan 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 03 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now the SP will catch the collector, will be the demonstration
बहरदोई में किसान पंचायत को संबोधित करते रामजीलाल सुमन। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। जिले में आवारा पशुओं से परेशान किसानों की समस्या को लेकर अब सपा भी कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। शनिवार को जिलेभर के करीब 10 हजार से अधिक किसान सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे और शासन प्रशासन से इन आवारा पशुओं के इंतजाम कराने की आवाज को बुलंद करेंगे।  
विज्ञापन


गांव बहरदोई में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के आवास पर हुई किसानों की पंचायत में जिलेभर के करीब 100 से अधिक ग्राम प्रधानों और काफी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने कहा कि सपा किसानों के दुखदर्द में उनके साथ है। आवारा पशु किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं, जिससे उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। इतिहास गवाह है लोकतंत्र में जनता की शक्ति के आगे सरकारों को झुकना पड़ा है, और इस बार भी शासन प्रशासन को झुकना होगा। जिले भर के किसान अधिकाधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में सहभागिता करें, जिससे शासन प्रशासन पर मजबूत तरीके से दवाब बन सके।
विज्ञापन


उन्होने किसानों से आह्वान किया कि जब वह रातभर जागकर खेत की रखवाली कर सकते हैं तो धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भी चार घंटे निकालें, जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके। उन्होने यह भी कहा कि यदि गांव में स्कूलों में ग्रामीणों ने पशुओं को बंद करना शुरू नहीं किया होता तो प्रशासन शायद नहीं चेतता और फसल बर्बाद होती रहती। उन्होने बताया कि पांच जनवरी को सुबह 10 बजे सपा किसानों की विशाल जनसभा और धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी। इस धरना प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ता, किसान अधिकाधिक भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने कार्यकर्ताओं को भी गांव गांव से किसानों को धरना प्रदर्शन में ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होने बताया कि वह स्वयं भी किसानों से संपर्क करेंगे। बैठक में विधान परिषद सदस्य डॉ. जसवंत सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख डंबर सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, चौ. भाजुद्दीन, रामनारायण काके, महेंद्र सिंह सोंलकी, फजरूरहमान, हरवीर सिंह, डॉ. चमन, शिशुपाल प्रधान, राजवीर सिंह, प्रधान श्याम सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरजपाल, मो. इशाक, मुस्ताक अहमद, नसरूद्दीन, प्रधान विजयपाल सिंह, रूपेश चौधरी, प्रधान सद्दीक खां, जिपं सदस्य वीरेंद्र, प्रमोद कुमार, भगवान सिंह, चंद्रपाल सिंह, बबलू, सुरेंद्र सिंह प्रधान, जुल्फी खां, नवाब खान, रवि पहलवान, अशोक प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed