{"_id":"610ecd5f8ebc3ef39a3bdecd","slug":"now-the-diesel-automation-system-of-the-workshop-became-the-showpiece-hathras-news-ali270145277","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कार्यशाला का डीजल ऑटोमेशन सिस्टम बना शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कार्यशाला का डीजल ऑटोमेशन सिस्टम बना शोपीस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हाथरस डिपो की कार्यशाला में लगा डीजल ऑटोमेशन सिस्टम शोपीस बना हुआ है। इस कारण बसों में ऑफ लाइन डीजल डाला जा रहा है। बीते दिनों डीजल चोरी की घटना के बाद अफसर इस सिस्टम को दुरुस्त कराने में भी अधिकारी ढिलमुल रवैया अपना रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 79 बसें हैं। इन बसों में डीजल डालने के लिए पंपिंग मशीन पर ऑटोमेशन सिस्टम लगा हुआ है। इस सिस्टम की मदद से डीजल का पूरा डेटा ऑनलाइन मुख्यालय को ट्रांसफर हो जाता है। कंयूटर में गाड़ी नंबर और डीजल डालने की जानकारी आदि रहती है।
बीते दिनों डीजल चोरी की घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में कई कर्मियों पर कार्रवाई भी हुई। उसके बाद ऑटोमेशन सिस्टम खराब पड़ा हुआ है। एआरएम शशी रानी का कहना है ऑटोमेशन सिस्टम में दिक्कत आ गई है। इस बारे में आगरा की कंपनी को शिकायत दर्ज करा दी गई है। जल्द ही सिस्टम को सही कराया जाएगा।