{"_id":"65259777eb729cb93b034029","slug":"now-the-attendance-of-teachers-of-council-schools-will-be-taken-through-tablets-hathras-news-c-56-1-hts1001-5932-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अब टेबलेट से लगेगी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अब टेबलेट से लगेगी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी
Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में टेबलेट दिखाते बीएसए व अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी टेबलेट के माध्यम से लगेगी। इसके लिए शिक्षकों को टेबलेट दिए जाने हैं। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए टेबलेट बीएसए कार्यालय पहुंच गए हैं। जल्द ही यह टेबलेट विद्यालयों में वितरित कर दिए जाएंगे।
सरकार परिषदीय विद्यालयों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करना चाहती है। इस क्रम में अब परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को टेबलेट दिए जा रहे हैं। इसके लिए 1938 टेबलेट बीएसए कार्यालय पहुंच गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक संविलयन विद्यालयों में दो व प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक-एक टेबलेट वितरित किया जाएगा।
अब टेबलेट के माध्यम से ही शिक्षकों की हाजिरी लगेगी। बीएसए उपेंद्र गुप्ता का दावा है कि इससे शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचेगे। इसके अतिरिक्त शिक्षकों द्वारा फर्जी हाजिरी लगाने का चलन भी रुक सकेगा।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यायलों के शिक्षकों केा टेबलेट दिए जाने हैं। इसके लिए १९३८ टेबलेट कार्यलय पहुंच गए हैं। जल्द ही यह टेबलेट वितरित कर दिए जाएंगे।
- उपेंद्र गुप्ता, बीएसए हाथरस।