फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now SMS will verify the distribution of ration

अब एसएमएस से होगा राशन वितरण का सत्यापन

Wed, 23 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस/ विकास शर्मा।
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस/ विकास शर्मा। Updated Wed, 23 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Now SMS will verify the distribution of ration
राशन डिपो
 सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब ग्रामीण क्षेत्र में राशन वितरण का सत्यापन सीधे जनता के जरिए किया जाएगा। हर गांव में 50-50 लोगों को आपूर्ति विभाग मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर राशन वितरण से जुड़े कुछ सवाल पूछेगा। इन सवालों के जवाब से ही स्पष्ट हो जाएगा कि इन गांवों में राशन सामग्री का वितरण सही ढंग से हो रहा है या नहीं। विभाग ने इसके लिए हर गांव के 50-50 राशन कार्डधारकों के मोबाइल नंबर की ऑनलाइन फीडिंग शुरू करा दी है। 30 अगस्त से जिले में राशन वितरण के सत्यापन की यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, राशन वितरण में अनियमितताओं की सबसे ज्यादा शिकायतें ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित होती हैं। यह शिकायतें गांवों में पार्टीबंदी का सबब बन जाती हैं। इन्हीं शिकायतों को काबू करने और राशन डीलर्स के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए आपूर्ति विभाग अलर्ट मैसेज की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। अब तक 200 ग्रामों के राशन कार्डधारकों की फीडिंग कराई जा चुकी है। बाकी काम भी 25 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 30 या 31 अगस्त से इस सेवा की विधिवत शुरुआत कर दी जाएगी। फीड मोबाइल नंबरों पर हर महीने एक मैसेज जाएगा, जिसमें राशन कार्ड धारक से पूछा जाएगा कि उनके डीलर ने इस महीने की किस तारीख को राशन सामग्री का वितरण किया है। अंत्योदय कार्डधारक को क्या 20 किग्रा गहूं दो रुपये प्रति किग्रा की दर से और 15 किग्रा चावल तीन रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है।

विज्ञापन

 

पात्र गृहस्थी के कार्डधारक को तीन किलो प्रति यूनिट की दर से गेहूं और दो किलो प्रति यूनिट की दर से चावल का वितरण हुआ है या नहीं। क्या डीलर के पास खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता है। क्या डीलर ने खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट प्रदर्शित कर रखी है या नहीं। अगर डीलर इनमें से किसी बिंदु पर खरा नहीं उतरता है तो कार्डधारक इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग के नंबर पर कर सकते हैं, जिसकी विभागीय स्तर से जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है। हर गांव से 50 राशन कार्डधारकों के मोबाइल नंबरों की ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। यह काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसका मकसद लोगों में राशन वितरण के प्रति जागरूकता लाना है।
- सुरेंद्र कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed