फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now medical certificate will have to be given on renewal of driving license

अब ड्राईविंग लाइसेंस के नवीनीकरण पर देना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट

Sat, 07 Sep 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now medical certificate will have to be given on renewal of driving license
अब डीएल नवीनीकरण पर देना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट
विज्ञापन

सरकारी डॉक्टर की हरी झंडी पर होगा डीएल का नवीनीकरण
अब तक 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों से लिया जाता था मेडिकल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदकों को मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। सरकारी डॉक्टर की हरी झंडी के बाद डीएल का नवीनीकरण होगा। अब तक 50 वर्ष से अधिक उम्र के वाहन चालकों से मेडिकल सर्टिफिकेट लिया जाता था, लेकिन अब डीएल नवीनीकरण के लिए सभी को मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले की सड़कों पर करीब ढाई लाख वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनों को चलाने वाले काफी लोगों के लाइसेंस की अवधि पूरी हो गई है। यदि ये लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जाते हैं तो अब इनको सरकारी चिकित्सक से मेडिकल करना होगा। मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर ही एआरटीओ कार्यालय से डीएल नवीनीकरण किया जाएगा। 30 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

इस मामले में एआरटीओ नीतू सिंह का कहना है कि मेडिकल सर्टिफिकेट तो पहले से ही आवश्यक है। अब तक 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों से डीएल नवीनीकरण के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट लिया जाता था, लेकिन अब डीएल नवीनीकरण के लिए सभी को सरकारी चिकित्सक से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed