फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now cable burst in Navipur power station, electricity stopped for 16 hours

Hathras News: अब नवीपुर बिजलीघर में केबल बर्स्ट, 16 घंटे ठप रही बिजली

Sat, 10 Jun 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 10 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Now cable burst in Navipur power station, electricity stopped for 16 hours
नवीपुर बिजलीघर में केबल फुंकने के बाद मरम्मत की जानकारी लेते अ​धिकारी।  संवाद - फोटो : samvad
गर्मी के मौसम में बिजली पर आम लोगों की निर्भरता जितनी बढ़ी है, उतना ही बिजली परेशान कर रही है। नवीपुर के 33 केवी बिजलीघर पर तो मानो आफत आ गई है। बृहस्पतिवार की शाम को इस उपकेंद्र के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) को चालू किए चंद घंटे ही बीते थे कि रात 12 बजे बिजलीघर की केबल बर्स्ट हो गई। नतीजा, इससे जुड़े इलाकों की बिजली फिर ठप हो गई। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे तक केबल की मरम्मत करके आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस बीच करीब 16 घंटे तक उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के लोग बिना बिजली के रहे। सुबह पानी का संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के उपरकण ओवरलोड हो रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की शाम को चार बजे नवीपुर उपकेंद्र की वीसीबी में धमाका हो गया। इसे बृहस्पतिवार की शाम तक बदलकर चालू किया जा सका था। कई घंटे लोगों को बिजली नसीब हुई, लेकिन रात 12 बजे फिर बिजली ठप हो गई। इस वजह से शहर के नवीपुर कलां, रोडवेज बस स्टैंड, घंटाघर, विभव नगर, नाई का नगला सहित कई इलाके प्रभावित हुए। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर दिखावटी बनकर रह गए।
विज्ञापन




सुबह पानी के लिए लोगों को हैंडपंप पर लंबी लाइन लगानी पड़ा। कारखानों में मशीनें थमी रहीं। कुछ स्थानों पर लोगों ने वैकल्पिक इंतजाम कर जरूरी कामों को निपटाया। गर्मी में बिना बिजली के लोग कूलर और पंखों की ठंडी हवा के लिए तरस गए। शाम को चार बजे बिजली आने के बाद लोगोें ने राहत की सांस ली। उपखंड अधिकारी संदीप यादव का कहना है कि केबिल बर्स्ट होने से बिजली बाधित रही है, जिसे अब सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लगातार दो दिन बिना बिजली के हाल बेहाल हो गया है। छोटे बच्चों की हालत ज्यादा खराब हो गई। बिना बिजली के जरूरी कामकाज नहीं कर सके। शुक्रवार की शाम को बिजली आई, तब जाकर राहत मिली है।
-जीतू सिंह, उपभोक्ता




जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली संकट बढ़ रहा है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली गायब हो रही है। दो दिन से बिजली न आने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अब बिजली आई, तब जाकर सुकून महससू कर रहे हैं।

-अजय शर्मा, उपभोक्ता




लगातार दो दिन से बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हुआ है। पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ा है। विभाग को बेहतर आपूर्ति पर ध्यान देना चाहिए, ताकि गर्मी में निजात मिले। कभी मशीन खराब हो रही है तो कभी केबल खराब हो रही है।
-अनुज शर्मा, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed