फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice sent to hospital for negligence in treatment

इलाज में लापरवाही पर अस्पताल को भेजा नोटिस

Wed, 19 May 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Notice sent to hospital for negligence in treatment
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले के मामले में प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट ने एबीजी अस्पताल को नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को निश्चित समयावधि में इस नोटिस को लेकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत में शहर के रहने वाले गौरीशंकर नामक व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता का कहना था कि इलाज में लापरवाही के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इस आशय की शिकायत प्रशासन से भी की गई थी।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेने के साथ ही ओसी कलेक्ट्रेट ने एबीजी अस्पताल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि शिकायत के आधार प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अस्पताल द्वारा कोरोना महामारी अधिनियम 2020 के नियमों का पालन न करते हुए कार्य किया गया है, जो कि घोर लापरवाही का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed