{"_id":"66526b0d5bc0df2198092264","slug":"notice-issued-against-unauthorized-absent-teacher-hathras-news-c-56-1-hts1001-115459-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन महीने से अनुपस्थित शिक्षिका को थमाया नोटिस, 10 दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन महीने से अनुपस्थित शिक्षिका को थमाया नोटिस, 10 दिन में मांगा जवाब
Sun, 26 May 2024 04:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 26 May 2024 04:19 AM IST
सार
संविलयन विद्यालय करील से बिना किसी सूचना 21 फरवरी से अनाधिकृत रूप लगातार अनुपस्थित रहने के संबंध में शिक्षिका को 19 अप्रैल में नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद शिक्षिका ने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।
विज्ञापन
नोटिस जारी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। बीएसए ने शिक्षिका को अनुपस्थिति के संबंध में 10 दिन के अंदर पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान ने 13 मई को पत्र के माध्यम से बीएसए कार्यालय में जानकारी दी थी कि संविलयन विद्यालय करील से बिना किसी सूचना 21 फरवरी से अनाधिकृत रूप लगातार अनुपस्थित रहने के संबंध में शिक्षिका शबाना को 19 अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद शिक्षिका ने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। बीएसए ने शिक्षिका के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने कहा है कि पक्ष प्रस्तुत न करने की स्थिति में शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन