फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Not only matka, the market decorated with clay bottle and water cooler

Hathras News: मटका ही नहीं मिट्टी के वाटर कूलर से सजा बाजार

Wed, 10 May 2023 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Not only matka, the market decorated with clay bottle and water cooler
बीएच ऑयल मिल रोड पर रखे मटके। संवाद - फोटो : Samvad
सूरज के तेवर ने मौसम फिर गर्म कर दिया है। तीन दिन पहले तक गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा था। अब गर्मी बढ़ने लगी तो गला सूखने लगा है। ऐसे में प्यास बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाला फ्रिज का ठंडा पानी लोगो को बीमार कर रहा है। लिहाजा मिट्टी का मटका बेहतर विकल्प बन रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में परंपरागत मिट्टी के मटकों की कई वैरायटी आ चुकी हैं। राजस्थान से आए मटके हर किसी को पसंद आ रहे हैं। ये मटके सामान्य मटकों की तुलना में पानी ज्यादा ठंडा कर रहे हैं। ये मटके सामान्य रंग रूप में अन्य मटकों से अलग हैं। इन पर पेटिंग खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। शहर के बीएच ऑयल मिल रोड की ओर जाने पर ये मटके लोगों को अपनी ओर ध्यान खींच रहे हैं। बाजार में साधारण मटका सत्तर रुपये का है। राजस्थानी मटका साढ़े चार सौ रुपये तक बिक रहा है। मटका बेचने वालों ने एक लीटर की बोतल भी मंगवाई हैं। मिट्टी का वाटर कूलर चार सौ रुपये का मिल रहा है।
विज्ञापन


अच्छा होता है मटके का पानी
मटके या मिट्टी की बोतल का पानी प्लास्टिक की बोतल से बेहतर होता है। इसका पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा मानव शरीर की प्रकृति अम्लीय होती है और इस पानी में क्षारीय गुण होते है, जो शरीर का पीएच स्तर संतुलित रखता है। यह पाचन में सुधार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से मटको की बिक्री काफी धीमी चल रही थी। अब फिर से गर्मी बढ़ गई है। मटकों की खरीद रफ्तार पकड़ रही है। राजस्थान से मिट्टी के मटके वाटर कूलर के अलावा मिट्टी की बोतल मंगाई गई है। सत्तर रुपये से चार सौ रुपये तक का मटका है। मीना विक्रेता।


फ्रिज का पानी सर्दी जुकाम कर रहा है। इस कारण मटका खरीदने के लिए आए हैं। राजस्थान वाले मटकों पर पेटिंग अच्छी लग रही है। राजस्थान का मटका पानी ठंडा ज्यादा करता है। अनुज शर्मा, ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed