फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nodal officer knows the reality of paddy purchasing centers

नोडल अफसर ने जानी धान क्रय केंद्रों की हकीकत

Wed, 12 Oct 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer knows the reality of paddy purchasing centers
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के 25 क्रय केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। जिले में मोटा धान कम होने के चलते अभी तक किसी केंद्र पर धान नहीं पहुंचा है। इसी क्रम में सोमवार की शाम को मंडी में बने खाद्य विभाग व भारतीय खाद्य निगम के केंद्र पर नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने धान की आवक के बारे में जानकारी की। आढ़तियों से वार्ता की। नोडल अफसर के आगमन से अधिकारियों में खलबली मची रही। मंडी में आढ़तियों के यहां धान की आवक बारिश से पूर्व खूब हुई। इस कारण मंडी में धान टिनशेड व दुकानों के बाहर रखा हुआ है।
विज्ञापन

अभी जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर धान की आवक नहीं हुई है। सोमवार की शाम को धान क्रय केंद्र पर पहुंचे नोडल अफसर देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने आढ़तियों से पूछा कि धान किस भाव ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि सूखा महीन धान 35 रुपये व गीला धान 3200 रुपये खरीदा जा रहा है। धान की आवक न होने पर उन्होंने से अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही केंद्रों पर किसानों के लिए की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जाना। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार, मंडी सचिव यशपाल सिंह व केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed