{"_id":"67705766668b3e5e79058324","slug":"noc-received-from-archeology-for-the-construction-of-auditorium-hathras-news-c-56-1-mrt1060-124697-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए पुरातत्व से मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए पुरातत्व से मिली एनओसी
Sun, 29 Dec 2024 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
मंदिर श्री दाऊजी महाराज के पास ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना है। इसे लेकर पुरातत्व विभाग की ओर से अनापत्ति दे दी गई है। संस्कृति विभाग की ओर से अंतिम मुहर का इंतजार है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जल्द ही जिले में एक सरकारी ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हो जाएगा। नगर पालिका परिक्षेत्र में आने वाली इस भूमि को संस्कृति विभाग से आवंटन होने का इंतजार है। करीब दो एकड़ जमीन पर 988 लाख रुपये से इसका निर्माण होना है। जनपद में यह पहला सरकारी ऑडिटोरियम होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरी सुविधाओं के साथ किया जा सकेगा। इसमें 350 लोगों के बैठने की स्थायी सुविधा होगी। 150 लोग अस्थायी रूप से बैठ सकेंगे। कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कमरे भी तैयार किए जाएंगे। माना जा रहा है कि 2025 की शुरूआत में ही निर्माण शुरू किया जाएगा, जो साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
वर्जन,,,,,,,,, ऑडिटोरियम निर्माण के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से अनापत्ति मिल गई है। संस्कृति विभाग की ओर से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। -जरीना बानो, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, हाथरस।