फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No toilets, Block ODF declared

शौचालय बने नहीं, ब्लॉक ओडीएफ घोषित

Sat, 18 Aug 2018 11:54 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 18 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
No toilets, Block ODF declared
Toilet
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। शासन की प्राथमिकता के आधार पर जिले को जल्द से जल्द खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए विभागीय अधिकारी जुटे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए विभागीय अधिकारी कोई भी फर्जीवाड़ा करने से नहीं चूक रहे हैं। यहां पंचायतराज विभाग के अधिकारियों ने 10 ग्राम पंचायतों में 524 शौचालयों का निर्माण नहीं होने पर भी 15 अगस्त को हाथरस ब्लॉक को ओडीएफ घोषित कर दिया। इस मामले में गंभीरता बरतते हुए डीएम के आदेशों पर सीडीओ ने डीपीआरओ और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। इस फर्जीवाड़े की चर्चा विकास भवन में देर शाम तक बनी रही। 
विज्ञापन


15 अगस्त को डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने हाथरस ब्लॉक को ओडीएफ घोषित कर दिया। इस ब्लॉक के ओडीएफ घोषित होने की जानकारी डीएम और अन्य अधिकारियों को हुई तो उन्होंने इस ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में हुए शौचालय निर्माण की सत्यापन रिपोर्ट देखी। रिपोर्ट से पता चला कि ब्लॉक की10 ग्राम पंचायतों में 524 शौचालयों का निर्माण ही नहीं हुआ और पांच ग्राम पंचायतों में 71 शौचालय निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने ब्लॉक को फर्जी तरीके से ओडीएफ घोषित कर अपनी खानापूर्ति कर ली। अब इस मामले में डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य ने कार्रवाई कर दी है। डीपीआरओ और एडीओ पंचायत हाथरस के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। वहीं दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर बचे हुए शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, अन्यथा दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। 

ओडीएफ घोषित करने में जल्दबाजी की गई है। अभी कई ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट में सामने आने पर मामले में कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई है। 


एसपी सिंह, सीडीओ


हाथरस ब्लॉक को ओडीएफ घोषित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया था। इस ब्लॉक में अभी शौचालयों का निर्माण चल रहा है। इस लापरवाही पर डीपीआरओ और एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश सीडीओ को दे दिए गए हैं। 
डॉ. रमाशंकर मौर्य, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed