फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No talents in this field, dirt and mud flourishing here

Hathras News: हाथरस ः इस मैदान में प्रतिभाएं नहीं, यहां पनप रही गंदगी और कीचड़

Sat, 28 Jan 2023 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
No talents in this field, dirt and mud flourishing here
आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान में जल भराव। - फोटो : HATHRAS
शहर के एमजी पॉलीटेक्निक मैदान पर प्रतिभाएं नहीं, कीचड़ व जलभराव पनप रहा है। विद्यार्थी खेलने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पालिका की तरफ से पानी निकासी के लिए कराया जा रहा नाला निर्माण भी अधर में लटका हुआ है। इस कारण आसपास के इलाकों में भी जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ शासन स्तर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिशें की जा रहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर शहर का एमजी पॉलीटेक्निक मैदान कई साल से बदहाल है। मैदान में जलभराव व कीचड़ जमा है। विद्यार्थी मैदान में खेल नहीं पाते हैं। मैदान से पानी निकासी पर किसी का ध्यान नहीं है। पालिका ने पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन वह भी अधर में लटका हुआ है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

मैदान पर जलभराव की समस्या दूर नहीं हो रही है। इस कारण प्रतिभाएं नहीं निखर पा रहीं हैं। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान से पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव कुमार।
एमजी पॉलीटेक्निक मैदान काफी पुराना है। इसकी दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं है। मैदान में जलभराव हो रहा है। साफ सफाई भी नहीं है। इस कारण परेशानी हो रही है।

सचिन कुमार।
चुनाव जीतने के बाद एमजी पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान से ही विजयश्री का प्रमाणपत्र दिया जाता है। इसके बाद इस ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है।
अभिषेक।
एक तरफ शासन स्तर से खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कॉलेज का मैदान बदहाल है। मैदान में जलभराव व कीचड़ है। इस ओर जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए।
शिवकुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed