{"_id":"66e70f7f6e45fea383086672","slug":"no-procession-will-take-place-without-permission-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना अनुमति नहीं निकलेगा कोई जुलूस, न ही होगा उसके मार्गों में कोई बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना अनुमति नहीं निकलेगा कोई जुलूस, न ही होगा उसके मार्गों में कोई बदलाव
Sun, 15 Sep 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:17 PM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाले जाएं। उनके मार्ग में किसी भी प्रकार का फेरबदल न किया जाए।
विज्ञापन
सादाबाद में जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद एसडीएम संजय कुमार और सीओ हिमांशु माथुर ने 15 सितंबर को नगर में ईद मिलादुन्नबी और गणेश चतुर्थी के जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकलेगा और न हीं जुलूस के मार्गों में कोई बदलाव होगा।
विज्ञापन
अफसरों ने जुलूस के आयोजक, धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन-पुलिस से सहयोग करने की अपील की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाले जाएं। उनके मार्ग में किसी भी प्रकार का फेरबदल न किया जाए। लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन