{"_id":"64f779bc35966e25b30420e4","slug":"no-clue-found-of-missing-sunil-hathras-news-c-63-1-sali1025-552-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लापता सुनील का नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लापता सुनील का नहीं मिला कोई सुराग
Wed, 06 Sep 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे लापता सुनील के परिजन। संवाद
- फोटो : samvad
अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चौमुहा से कोतवाली के गांव कुठीला में अपनी ससुराल में आए लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मंगलवार को युवक के गांव और परिवार के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और लापता युवक का सुराग लगाने की मांग की।
बता दें कि शनिवार को अतरौली के गांव चौमुहा निवासी सुनील पुत्र लाखन सिंह गांव कुठीला में अपनी ससुराल में पत्नी को बुलाने आया था। शनिवार की रात तक वह गांव में रहा और उसके बाद लापता हो गया। सुनील जिस बाइक से आया था, वह उसकी ससुराल में खड़ी मिली है। सुनील का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
सुनील के परिजन उसकी ससुराल गांव कुठीला पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सुनील अपनी बाइक को यहां खड़ी कर गया है और उसका कुछ पता नहीं है। संतोषजनक उत्तर न मिलने के बाद सुनील के परिजन सोमवार को कोतवाली गए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
मंगलवार को फिर सुनील के गांव और परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाल आशीष कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस पूरी तत्परता से सुनील को तलाश रही है। परिजनों का कहना है कि सुनील को जाना होता तो अपनी बाइक से जाता। उन्हें आशंका है कि सुनील किसी अनहोनी का शिकार हो गया है। परिजन और गांव के लोग खुद भी टोलियों की शक्ल में सुनील की तलाश में जुटे हैं।