फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No CCTV cameras, no security guards at Hathras Railway Station

Hathras Railway Station: न सीसीटीवी कैमरे, न वर्दी का पहरा, रामभरोसे यात्रियों की सुरक्षा

Sat, 23 May 2026 01:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 23 May 2026 01:16 PM IST
सार

सबसे बड़ी चिंता यह है कि हाथरस सिटी सहित इस रेलखंड के कई स्टेशनों पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। लगातार मांग और शिकायतों के बावजूद तीसरी नजर की व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो रहा है।
 

विज्ञापन
No CCTV cameras, no security guards at Hathras Railway Station
हाथरस सिटी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन में भीड़, दो सुरक्षा कर्मी तैनात, नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा से कासगंज रेल खंड पर यात्रियों की सुरक्षा इन दिनों गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। सुरक्षा के नाम पर न तो पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती है और न ही सीसीटीवी कैमरों जैसी आधुनिक निगरानी व्यवस्था। ऐसे में हजारों यात्री प्रतिदिन अपनी यात्रा रामभरोसे पूरी करने पर मजबूर हैं।

विज्ञापन


इस रेल खंड पर संचालित पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के साथ अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। पूरे सेक्शन में केवल दो-दो सुरक्षा कर्मियों की एक-एक ट्रेन में तैनाती की जाती है, जो ट्रेनों और स्टेशनों की सुरक्षा के लिए नाकाफी मानी जा रही है। रति का नगला, मेंडू, हाथरस रोड और मुरसान जैसे स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा सिर्फ कागजों में मिलता है।
विज्ञापन


खासतौर पर मेंडू और हाथरस रोड स्टेशन पर पुलिस बल की अनुपस्थिति यात्रियों की चिंता बढ़ा रही है। जैसे ही अंधेरा होता है, छोटे स्टेशन सुनसान हो जाते हैं और यात्री अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित होने लगते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में इन स्टेशनों पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा बल न होने से अपराधियों के लिए ये स्थान सेफ्टी जोन बन जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ट्रेनों में दो-दो सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। इसके साथ ही हाथरस सिटी सहित सभी छोटे स्टेशन व अन्य चिह्नित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए जाने के लिए मुख्यालय को लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की जाएगी।-रणजीत यादव, आरपीएफ प्रभारी, हाथरस सिटी।

सिटी स्टेशन पर भी नहीं सीसीटीवी कैमरे
सबसे बड़ी चिंता यह है कि हाथरस सिटी सहित इस रेलखंड के कई स्टेशनों पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। लगातार मांग और शिकायतों के बावजूद तीसरी नजर की व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो रहा है।

यात्रियों की प्रमुख समस्याएं

  • रात में स्टेशनों पर पुलिस बल की अनुपस्थिति
  • ट्रेनों में आरपीएफ/जीआरपी की सीमित मौजूदगी
  • सीसीटीवी कैमरों का अभाव
  • कई स्टेशनों पर अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था
  • सुनसान प्लेटफॉर्म पर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा चिंता


हाथरस रोड हाॅल्ट पर रुकती हैं सभी पैसेंजर ट्रेनें
मथुरा-कासगंज रेल खंड के मुरसान, मेंडू, रति का नगला आदि छोटे स्टेशनों पर चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है, रात के समय संचालित होने वाली एक जोड़ी फास्ट पैसेंजर ट्रेन का इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं है। लेकिन हाथरस रोड हाॅल्ट पर सभी पांचों ट्रेनों का ठहराव है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed