{"_id":"6a23003ad156adee84014fa7","slug":"new-schedule-of-electricity-bill-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electricity Bill: हर माह की सात तारीख को जारी होंगे बिजली के बिल, सात दिन में करना होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electricity Bill: हर माह की सात तारीख को जारी होंगे बिजली के बिल, सात दिन में करना होगा भुगतान
Fri, 05 Jun 2026 10:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:29 PM IST
सार
उपभोक्ताओं को अपना बिल यूपीपीसीएल की मोबाइल एप अथवा विभागीय काउंटरों से प्राप्त करना होगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल डाउनलोड कर भुगतान करने की अपील की है, ताकि विलंब शुल्क और विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिले के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मई माह के बिजली बिल सात जून को जारी किए जाएंगे। शासन की ओर से प्रत्येक माह की सात तारीख को बिल जारी करने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिले में लगे करीब 1.45 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को इस माह का बिल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
बिल जारी होने के बाद उपभोक्ताओं को 14 जून तक भुगतान करने का समय दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और 21 जून से उनकी विद्युत आपूर्ति विच्छेदित की जा सकती है। स्मार्ट मीटर व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को घर-घर बिल वितरण नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को अपना बिल यूपीपीसीएल की मोबाइल एप अथवा विभागीय काउंटरों से प्राप्त करना होगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल डाउनलोड कर भुगतान करने की अपील की है, ताकि विलंब शुल्क और विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं से बचा जा सके।अधिशासी अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली के माध्यम से बिलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन ही अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन