फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Negligence in verification of records of educational institutions, reminder to 12 officers

Hathras News: शिक्षण संस्थाओं के अभिलेख सत्यापन में लापरवाही, 12 अफसरों को रिमाइंडर

Mon, 06 Mar 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 06 Mar 2023 01:09 AM IST
सार

शिक्षण संस्थानों का भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों की जांच की जानी थी, लेकिन जिले के 12 अधिकारियों ने अभिलेखों के सत्यापन में लापरवाही बरती है। इस लापरवाही के कारण जिले के शिक्षण संस्थाओं का डाटा 10 मार्च तक लॉक होने में समस्या आ रही है।

विज्ञापन
Negligence in verification of records of educational institutions, reminder to 12 officers
छात्रवृत्ति - फोटो : twitter

विस्तार

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शिक्षण संस्थाओं के अभिलेखों के सत्यापन के लापरवाही का मामला सामने आया है। इस मामले में सीडीओ ने 12 अफसरों को रिमाइंडर जारी करते हुए तत्काल सत्यापन रिपोर्ट जिला समाज कल्याण विभाग में जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन न होने के कारण 10 मार्च तक फाइनल डाटा लॉक करना संभव नहीं है।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। इन आवेदनों का स्कूल कॉलेजों के माध्यम से डाटा का सत्यापित कर विभाग को प्रेषित किया गया है। इस डाटा के सापेक्ष डाटा का सत्यापन कराने के लिए डीएम अर्चना वर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इन निर्देशों के क्रम में शिक्षण संस्थानों का भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों की जांच की जानी थी, लेकिन जिले के 12 अधिकारियों ने अभिलेखों के सत्यापन में लापरवाही बरती है। इस लापरवाही के कारण जिले के शिक्षण संस्थाओं का डाटा 10 मार्च तक लॉक होने में समस्या आ रही है। सीडीओ ने इसे लेकर 12 अफसरों को रिमाइंडर जारी करते हुए जल्द से जल्द सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed