फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Negligence in the operation of the patient in the face of death

आपरेशन में लापरवाही से मौत के मुंह में मरीज

Tue, 09 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 09 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक रिटायर्ड डाक्टर और उनके बेटे की लापरवाही एक महिला की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। आरोप है कि आपरेशन के दौरान शरीर के अंदर मौजूद रसौली में उपकरण चला गया। इससे महिला के शरीर में कैंसर रोग हो गया।
विज्ञापन


अब यह महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसके इलाज में पूरा परिवार परेशान है। इलाज करने वाले डाक्टर भी अब जवाब दे चुके हैं। महिला के पति ने पुलिस और सीएमओ को शिकायती पत्र देकर आपरेशन करने वाले डाक्टर पर कार्रवाई की आवाज उठाई है।
विज्ञापन


भूरापीर गली नंबर चार निवासी रामगोपाल के अनुसार 30 मार्च 2015 में पत्नी को उक्त डाक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराया। बाद में डाक्टर ने पथरी बताकर आपरेशन किया। आपरेशन के बाद उसकी पत्नी की हालत और बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों डाक्टर दवाएं देकर और अल्ट्रासाउंड कराकर टालते रहे। फरवरी तक हालत में सुधार न होने पर पत्नी का आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली के डाक्टरों के पास ले गए। डाक्टरों ने जांच में पाया कि आपरेशन के दौरान पेट में मौजूद रसौली में लापरवाही से कट लग गया।


इससे शरीर में कैंसर फैल गया। सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक शिकायत को जीडी में दर्ज किया गया है। मामले को सीएमओ को भेजा जाएगा। सीएमओ की जांच रिपोर्ट के बाद ही डाक्टरों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed