{"_id":"67900389ffa725aa4a0cf26a","slug":"nagla-bairu-and-edalpur-teams-won-the-matches-hathras-news-c-56-1-sali1016-125924-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगला बैरू और एदलपुर की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगला बैरू और एदलपुर की टीमों ने जीते मैच
Wed, 22 Jan 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में मैन ऑफ द मैच बने प्रदीप चौहान को सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत : आयोजक
- फोटो : Samvad
गांव सलेमपुर के खेल मैदान पर चल रहे सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को प्री लीग क्वार्टर फाइनल के दो मैच खेले गए। नगला बैरू और एदलपुर की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहला मैच नगला बैरू और परसौरा की टीमों के बीच हुआ। नगला बैरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परसौरा की टीम 14 ओवर में 123 रन ही बना सकी।
नगला बैरू की टीम ने यह मैच 45 रन से जीत लिया। कप्तान प्रदीप चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चौधरी जनक सिंह, चंद्रपाल सिंह व प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान ने संयुक्त रूप से दिया।
विज्ञापन
दूसरा मैच गांव मीतई और एदलपुर की टीमों के बीच हुआ। मीतई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गांव एदलपुर की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस मौके पर लोकेश चौधरी और होलू पचेरा मौजूद रहे। संवाद