फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   murder alleged gaurav have a government support

सरकार के संरक्षण में पनप रहा मुख्य आरोपी गौरव

Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
murder alleged gaurav have a government support
पीड़ित परिवार को ढांढस बधाने के दौरान मीडिया से रूबरू होते रामजी लाल सुमन व सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सरकार जनता के विश्वास और भरोसे से चलती है, कागजी आंकड़ों से नहीं चलती। अपराधियों से निपटने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। यह बातें पीड़ित किसान परिवार से संवेदना जताने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे है। विपक्षी लोग झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर पार्टी की छवि को धूमिल कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा का समाजवादी ब्राह्मण सभा का कोई फ्रंटल संगठन नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ किसान महापंचायत के बैनर पर लगा फोटो एवं पद नाम मनगढ़ंत है। वह इसका खंडन करते हैं। सुमन ने कहा कि हाथरस व अलीगढ़ की सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं के साथ आरोपी गौरव के फोटो हैं और वह सरकार के संरक्षण में पनप रहा है।
विज्ञापन

भाजपा अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए झूठे आरोप लगाकर दुष्प्रचार कर रही है। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। अपराधी को सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर एमएलसी जसवंत सिंह यादव, ओमवती यादव, महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, गिनेश यादव, धर्मेंद्र यादव, लाल सिंह लोधी, मोहर सिंह, दिनेश लोधी, हरवीर सिंह तोमर, टेकपाल सिंह कुशवाहा, हेमंत गौड़, भूरा प्रधान, भूपेंद्र उपाध्याय, योगेश समाधिया, विवेक यादव, अनूप यादव, भोला यादव आदि सपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed