{"_id":"60ef27be8ebc3e217f32fd54","slug":"murabba-factory-raided-samples-of-dirty-water-taken-sasni-news-ali268119588","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरब्बा फैक्टरी पर मारा छापा, गंदे पानी के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरब्बा फैक्टरी पर मारा छापा, गंदे पानी के नमूने लिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
गांव अजरोई रोड स्थित एक मुरब्बा फैक्टरी की शिकायत ग्रामीणों ने जन सुनवाई पोर्टल पर की थी। इसके आधार पर बुधवार को एसडीएम विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने छापा मारकर फैक्टरी से बहने वाले गंदे पानी की निकासी का जायजा लिया। फैक्टरी के आवश्यक कागजात भी जांचे।
श्रम विभाग की टीम ने मौके पर काम कर रहे मजदूरों की उम्र की पड़ताल की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर बन रहे मुरब्बा के नमूने लिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गंदे पानी के नमूने लिए। ग्राम अजरोई के ग्रामीणों का आरोप है कि अजरोई रोड स्थित मेहरा मुरब्बा फैक्टरी से गंदा पानी निकलता है।
यह पानी खेतों और सड़क के दोनों ओर भर जाता है, जिससे किसानों की फसल नष्ट हो जाती है और किसान अपनी फसल का पूर्ण लाभ अर्जित नहीं कर पाते। गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे आवागमन में भी असुविधा होती है। इस आशय की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से जन सुनवाई पोर्टल पर की थी।
विज्ञापन
इसके आधार पर बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी राकेश कुमार, श्रम विभाग के अधिकारी मोहम्मद आजम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। एसडीएम विजय शर्मा का कहना है कि जन सुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने छापा मारा था। हालांकि मौके पर कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है, फिर भी टीम आवश्यक जानकारी जुटा रही है।