फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Municipal councilors protest against their demands

अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका सभासदों ने दिया धरना

Fri, 04 Oct 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal councilors protest against their demands
मांगों को लेकर नगर पालिका सभासदों ने दिया धरना
विज्ञापन

वार्डों में विकास कार्य न कराने का लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के भाजपा सभासदों ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका प्रांगण मेें धरना-प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरने को लेकर मौके पर पुलिस भी तैनात रही।
भाजपा सभासद सुबह नगर पालिका के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। सभासदों का आरोप था कि भाजपा सभासदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। असंवैधानिक तरीके से नगर पालिका बोर्ड के वित्तीय अधिकार छीनकर बोर्ड को अस्तित्वहीन बना दिया गया है। पालिका प्रशासन द्वारा नियम विरुद्ध किए जा रहे कार्यों का विरोध करने वाले सभासदों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभासदों ने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ और ज्ञापन के बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभासद एक बार फिर वार्डों की जनता के साथ धरने पर बैठेंगे। बाद में पालिका के ईओ को इन्हीं मांगों को लेकर सभासदों ने ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में कुछ भाजपा नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठने वालों में सभासद प्रदीप शर्मा, सभासद नारायण लाल, सभासद प्रमोद शर्मा, सभासद श्री भगवान वर्मा, सभासद राजेंद्र गोयल, सभासद वीरेंद्र माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र, सभासद प्रतिनिधि आशीष सेंगर, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, भाजपा के जिला मंत्री मुकेश कौशिक, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय, पूर्व नगर उपाध्यक्ष वंशी पंडित, राजा राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed