{"_id":"6a9c87ebdaba15d7b0009182","slug":"female-students-showcased-their-skills-through-nutritious-dishes-and-a-show-and-tell-session-hathras-news-c-56-1-hts1003-153741-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छात्राओं ने पौष्टिक व्यंजन और शो एंड टेल में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छात्राओं ने पौष्टिक व्यंजन और शो एंड टेल में दिखाया हुनर
विज्ञापन
श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित शो एंड टेल और पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभा दिखाई।
प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा के निर्देशन में एक से सात सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पोषण सप्ताह की थीम पोषण की शक्ति को पहचानें रखी गई है, जिसके तहत छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। निर्णायक मंडल में प्रो. अंजू आर्य और कुमारी नेहा यादव शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बीए प्रथम सेमेस्टर की कुमारी तनिषा व कुमारी रिया वार्ष्णेय संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। बीए तृतीय सेमेस्टर की कुमारी प्रिया और एमए प्रथम सेमेस्टर की कुमारी गुन गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
''पौष्टिक व्यंजन'' प्रतियोगिता में एमए प्रथम सेमेस्टर की गुन गुप्ता ने पहला स्थान झटका, जबकि बीए प्रथम सेमेस्टर की नंदिनी उपाध्याय दूसरे स्थान पर रहीं। बीए प्रथम वर्ष की कुमारी राखी व सानिया कुरैशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं बीए प्रथम सेमेस्टर की कुमारी उपासना एवं शिखा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान गृह विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. रंजना सिंह, डॉ. प्रियंका शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।