फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MP said, officers do not provide documents

Hathras News: सांसद बोले, पत्रावली उपलब्ध नहीं कराते अफसर

Thu, 25 Jan 2024 03:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
MP said, officers do not provide documents
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में मंचासीन सांसद व विधायक, डीएम। स्रोत : प्रशासन  - फोटो : Samvad
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर की अध्यक्षता में हुई। सांसद ने खुद की पीड़ा को बयान करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी पत्रावलियों को उपलब्ध नहीं कराते हैं।
विज्ञापन




योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। बैठक में विधायक, सदस्य द्वारा जर्जर सड़कों, लावारिस सड़कों, जल जीवन मिशन (हर घर नल) के तहत पेयजल की उपलब्धता एवं पाइपलाइन डालने के पश्चात सड़कों की मरम्मत और विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, अपात्र व्यक्तियों द्वारा प्राप्त की जा रही पेंशन आदि के संबंध में क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन





समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को लावारिस सड़कों को चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम को जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत अबतक की गई बोरिंग, पाइपलाइन डालने, टैस्टिंग आदि की प्रगति रिपोर्ट ब्लॉकवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधीक्षण अभियंता विद्युत को विद्युत विभाग से तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को व्यवहार एवं कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। एनआरएलएम योजना के तहत अधिक से अधिक समूहों का गठन करने के साथ ही अनुदान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल भराव की समस्या, नाला चौक होने तथा गंदे पानी की निकासी के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को तैनात सफाई कर्मचारियों का नियमित रूप से सत्यापन, गंदगी के कारण बंद हो रहे नालों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, प्रदीप कुमार, सासंद प्रतिनिधि राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख, प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे।





विधायक व एक बिजली अफसर में हुई नोकझोंक
हाथरस। बैठक के दौरान विधायक ने बिजली विभाग की समस्या उठाई। इस दौरान विधायक व बिजली विभाग के एसडीओ में नोकझोंक हो गई। अधिकारियों ने बीच बचाव कर नोकझोंक का शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed