{"_id":"603fd3848ebc3ec8be55576c","slug":"mp-and-former-minister-meet-with-victim-family-hathras-news-ali257721827","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिले
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र में किसान की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने जाते भाजपाई।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी/हाथरस।
मृत किसान के घर बुधवार को राजनेताओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। सभी ने पीड़ित परिवार के आंसू पोंछे। क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर भी पीड़ित परिवार से गांव में जाकर मिले और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जो गुंडे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक लाख रुपये का इनामी का मुख्य आरोपी गौरव शर्मा भी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा। सभी आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार में परिवार के साथ किसी भी तरह का अन्याय होने नहीं दिया जाएगा।
भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य नेता भी मृतक के घर पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। किसी भी हालत में अपराधी बच नहीं पाएंगे। वहीं समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव की अगुवाई में गया। प्रतिनिधिमंडल ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि कई ब्राह्मणों की हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन सरकार खामोश है। उन्होंने मृतक की एक बेटी को सरकारी नौकरी देने, आर्थिक मदद देने और सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस देने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रामवीर उपाध्याय भी पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।