{"_id":"683a155156f5fe669007014d","slug":"mourning-due-to-death-of-three-youth-in-safedpura-village-of-aligarh-hathras-news-c-2-1-ali1021-695062-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सफेदपुरा के तीन युवकों की मुक्तसर की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सफेदपुरा के तीन युवकों की मुक्तसर की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मौत, दो घायल
Sat, 31 May 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:00 AM IST
सार
गांव के पांच युवक पंजाब के मुक्तसर में पटाखा फैक्टरी में काम करने के लिए गए थे। पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
विज्ञापन
मुक्तसर में मृतक तीनों युवक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरदुआगंज के गांव सफेदपुरा के तीन युवकों की मुक्तसर की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मौत और तीन के घायल होने से गांव में मातम छा गया है। हादसे में मृत और घायल युवकों के परिजन पंजाब रवाना हो गए हैं। देर शाम गांव के लोग हादसे में हताहत युवकों के घर आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
गांव सफेदपुरा के सुखराम सिंह ने बताया कि गांव के पांच युवक पंजाब के मुक्तसर में पटाखा फैक्टरी में काम करने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत गांव का नीरज (18) दो भाई और चार बहन में सबसे छोटा था। पिता दिल्ली में और भाई राजस्थान में काम करते हैं। गांव में मकान बनवाने के लिए नीरज की मां मोहरश्री आई हुई थी। दूसरा मृत युवक दानवीर (18) तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। दो बहन विवाहित हैं, जिनके बाद तीसरे नंबर का दानवीर था। सबसे छोटी बहन है। पिता बनवारी को चलने में दिक्कत है। इसलिए दानवीर की मां, ताऊ धर्मवीर और परिवार का भाई सत्यवान पंजाब रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे में मृत तीसरा युवक राहुल है। छह भाई-बहनों में राहुल दूसरे नंबर का है। इनका बड़ा भाई रामबहादुर हादसे में घायल हुआ है। इनके पिता किशनपाल दोनों को देखने गए हैं, जबकि रामवीर दो भाई और तीन बहन हैं। बहन विवाहित हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद चारों परिवार के छह लोग किराए की गाड़ी लेकर पंजाब रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन