{"_id":"675b1ab318772317120bc415","slug":"mother-died-after-hearing-the-news-of-son-death-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता: बेटे की मौत खबर सुनते ही अमेरिका से आई मां ने त्यागे प्राण, दोनों की मौत से परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता: बेटे की मौत खबर सुनते ही अमेरिका से आई मां ने त्यागे प्राण, दोनों की मौत से परिवार में छाया मातम
Thu, 12 Dec 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:47 PM IST
सार
पहले सुशीला देवी का अंतिम संस्कार किया गया और उसके बाद उनके पुत्र श्याम बौहरे का अंतिम संस्कार हुआ। इस दुखद घटना को लेकर शहर में चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
बेटे की मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस शहर के चूना वाला डंडा इलाके में 12 दिसंबर को दुखद घटना हुई। यहां रहने वाले आशु कवि अनिल बौहरे के चचेरे भाई श्याम बौहरे (60) का दोपहर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर कुछ देर बाद ही उनकी मां सुशील देवी (85) ने भी प्राण त्याग दिए। एक साथ मां-बेटे की मौत की इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
शहर के चूना वाला डंडा निवासी आशु कवि अनिल बौहरे के चचेरे भाई श्याम बौहरे को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था। उनके 03 दिसंबर को हार्ट में स्टेंट पड़े थे। स्वस्थ होने के बाद बाद 12 दिसंबर दोपहर को उनका अचानक निधन हो गया। श्याम की मां सुशीला देवी अमेरिका में बेटी के पास रहती थीं। वह कुछ दिन पहले ही परिवार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हाथरस आईं थीं।
विज्ञापन
12 दिसंबर को बेटे श्याम बौहरे के निधन की खबर सुनने के बाद सुशीला ने भी प्राण त्याग दिए। पहले सुशीला देवी का अंतिम संस्कार किया गया और उसके बाद उनके पुत्र श्याम बौहरे का अंतिम संस्कार हुआ। इस दुखद घटना को लेकर शहर में चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन