फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   moset wanted criminal arrest

गैंगस्टर में वांछित दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
moset wanted criminal arrest
पुलिस अभिरक्षा में इनामी बदमाश। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की टीम ने मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टर के मामले में वांछित एक इनामी बदमाश को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। उस पर दज हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे तिलौठी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि गोहाना चौकी प्रभारी शांतिशरण यादव एवं एसओजी प्रभारी प्रमोद कुमार को मंगलवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर में वांछित अपराधी तमंचा कारतूस सहित जनपद से बाहर जाने की फिराक में तिलौठी के तिराहे पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस एवं एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तरुण पुत्र हीरा सिंह निवासी नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन बताया है। जामा तलाशी में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा एवं कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed