{"_id":"5a7c8ac64f1c1bb1208b8120","slug":"more-than-thirteen-thousand-students-leave-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 13,010 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 13,010 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की मुख्य परीक्षा हुई। इसमें रामेती गौतम इंटर कॉलेज सेंदरिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ लिया, जबकि अक्रूर इंटर कॉलेज में बीएसए के सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ने के बाद रिस्टीकेट कर दिया। इधर परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब तक 13010 परीक्षार्थी परीक्षा से किनारा कर चुके हैं।
कंट्रोल रूम प्रभारी रवेंद्र कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 27,073 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21,570 परीक्षा में भाग लिया, जबकि 5,503 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि की परीक्षा हुई। इसमें कुल 115 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 103 ने परीक्षा में भाग लिया।
जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई, इसमें 3,096 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,622 ने परीक्षा में भाग लिया। अनुपस्थित 474 परीक्षार्थी रहे। इस तरह अब तक 8007 हाईस्कूल और 5003 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए तैनात किए कए कक्ष निरीक्षक एवं सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट शुक्रवार को जो भी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिलेंगे, उनके खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारी व कक्ष निरीक्षकों को सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान राजकीय, माध्यमिक के वित्त पोषित एवं मान्यता प्राप्त एवं बेसिक शिक्षा विभाग के जिन शिक्षकों की भी कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है, वह आवश्यक रूप से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर उपस्थित हों। इनकी लापरवाही किसी भी सूरत में अक्षम्य होगी। इन शिक्षकों का वेतन रोकने के अलावा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की भी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को भी आवश्यक रूप से परी क्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए है। यह अधिकारी जो भी परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहेंगे, उनके खिलाफ विधिवत रूप से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।