{"_id":"67aa403e40cb518346033a13","slug":"model-ration-shops-will-be-built-in-10-gram-panchayats-of-sadabad-sahpau-hathras-news-c-56-1-sali1016-126813-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद-सहपऊ की 10 ग्राम पंचायतों में बनेंगी राशन की मॉडल शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद-सहपऊ की 10 ग्राम पंचायतों में बनेंगी राशन की मॉडल शॉप
Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत दुकान संचालित करने वाले कोटेदारों की आय बढ़ाने के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। सादाबाद और सहपऊ ब्लाक में भी पांच-पांच मॉडल शॉप का निर्माण सरकारी भूमि पर किया जाएगा।
इसके लिए तहसील प्रशासन ने 10 गांवों में भूमि भी चिह्नित कर ली है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को मॉडल के रूप में विकसित कर अन्नपूर्णा भवन बनाया जाना है। इससे कोटेदारों और अनाज लेने वाले ग्राहकों को भी सुविधा मिल सकेगी। प्रत्येक मॉडल शॉप के निर्माण पर करीब 8.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
484 वर्ग फीट की जगह में दुुकान होगी और इसमें दो कमरे होंगे। एक कमरे में राशन की दुकान संचालित होगी, जबकि दूसरे कमरे को जनरल स्टोर की तरह संचालित किया जा सकेगा। रोजमर्रा का सामान भी यहां मिल सकेगा। मनरेगा के तहत मॉडल शॉप का निर्माण कराया जाएगा। यह मॉडल शॉप सरकारी जमीन पर ही खोली जाएंगी।
विज्ञापन
इन 10 ग्राम पंचायतों में किया गया है चिह्नित
एसडीएम ने बताया कि सादाबाद ब्लाॅक में ग्राम पंचायत मिढ़ावली, बिसावर, तसींगा, जारऊ, ताजपुर, नगला कली, एदलपुर, बरामई, मड़नई, झगरार और सहपऊ ब्लाॅक में चमरपुरा, समदपुर, मानिकपुर, बहरदोई, नगला बैरू, बुढ़ाइच, बढ़ार, खेरिया, शिखरा और उद्यैना में मॉडल शॉप का निर्माण कराए जाने के लिए सरकारी जमीन को चिह्नित किया गया है। यहां शीघ्र ही मॉडल शॉप का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
72 हजार कार्डधारकों के लिए हैं 157 दुकानें
सादाबाद और सहपऊ में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या करीब 72 हजार के आसपास है। इन उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए करीब 157 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान दोनों ब्लाॅकों में मौजूद हैं। ऐसे में इन कोटेदारों की आय में वृद्धि के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को मॉडल बनाया जा रहा है।
अभी एक क्विंटल अनाज पर मिलते हैं 90 रुपये
वर्तमान में कोटेदार को एक क्विंटल अनाज बेचने पर 90 रुपये मिलते हैं, जबकि इस सेवा के बाद सरकारी अनाज के साथ ही जनरल स्टोर का संचालन होगा। साथ ही ई पॉश मशीन से बिजली का बिल जमा करने की भी सुविधा होगी, जिसमें प्रति बिल पर कुछ कमीशन मिलेगा।