फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11% of unreserved tickets are being issued via the RailONE app.

Hathras News: रेल वन एप से जारी हो रहे 11 फीसदी अनारक्षित टिकट

Sat, 26 Sep 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 26 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
11% of unreserved tickets are being issued via the RailONE app.
रेल वन एप प्रयोग के लिए यात्रियों को जागरूक करते रेलवे कर्मी।  संवाद - फोटो : Samvad
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग से जोड़ने के लिए रेलवे द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान का असर दिखने लगा है। रेल वन एप से रोजाना 11 फीसदी अनारक्षित टिकट जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन औसतन लगभग 3,500 यात्री विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। सामान्य दिनों में टिकट खिड़कियों पर यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलती थीं, जिससे कई बार यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती थी। इस समस्या से निजात दिलाने और डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग की टीम स्टेशन परिसर में लगातार यात्रियों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत ने बताया कि अभियान के तहत रेलवे कर्मचारी हर रोज स्टेशन पर आने वाले करीब 30 से 40 यात्रियों को एप की कार्यप्रणाली समझाते हैं और उनके मोबाइल में रेल वन एप डाउनलोड कराकर ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करना सिखाते हैं। इस सतत प्रयास का नतीजा है कि पिछले छह महीनों में एप से टिकट बनाने वालों का ग्राफ छह फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में हाथरस सिटी स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 400 यात्री टिकट काउंटर पर कतार में लगे बिना सीधे अपने मोबाइल से एप से जनरल टिकट खरीद रहे हैं। इससे न सिर्फ बुकिंग काउंटरों पर यात्रियों का दबाव कम हुआ है, बल्कि यात्रियों के समय की बचत हो रही है और खुल्ले पैसों का झंझट भी कम हुआ है। अधीक्षक ने बताया कि आगामी दिनों में इस आंकड़े को और बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed