{"_id":"6712d2be43149c14ed0ae9f4","slug":"mobile-phones-of-five-thousand-trainees-stuck-in-data-feeding-hathras-news-c-56-1-sali1016-121665-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डाटा फीडिंग के फेर में फंसे पांच हजार प्रशिक्षणार्थियों के मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डाटा फीडिंग के फेर में फंसे पांच हजार प्रशिक्षणार्थियों के मोबाइल
Sat, 19 Oct 2024 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पांच हजार अभ्यर्थियों को डिजी शक्ति योजना के तहत मोबाइल फोन मिलने का इंतजार है। अफसोस की बात है कि इन अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन मोबाइल फोन मुहैया कराने के लिए इनके डाटा की फीडिंग अब आकर शुरू कराई गई है।
मिशन के तहत जिले में 38 ट्रेडों में करीब 20 प्रशिक्षण केंद्रों पर तीन और छह माह के व्यावसायिक कोर्स कराए जाते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से डिजी शक्ति योजना के तहत इन युवाओं को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अपने-अपने ट्रेडों में ऑनलाइन नौकरी तलाशने के साथ डिजिटल इंडिया की मुहिम से जुड़ने के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन पिछले दो वित्तीय वर्ष से जिले के करीब पांच हजार युवाओं को प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद अभी तक मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं हो सके हैं।
यह प्रशिक्षणार्थी मोबाइल फोन की खातिर प्रशिक्षण केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। मिशन के अधिकारियों ने दोनों वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों का डाटा अब आकर शासन को भेजा है। इसके सत्यापित होने के बाद ही प्रशिक्षणार्थियों को मोबाइल फोन उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -
शासन को डाटा भेजा गया है। अब जल्द ही सत्यापित डाटा के अनुसार मोबाइल फोन उपलब्ध हो जाएंगे। आते ही इनका वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
-निर्मल मिश्रा, जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन।