फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Miscreants took away jewelery worth lakhs and revolver from the cold storage owner house

Hathras: परिवार सोता रह गया, कोल्ड स्टोर स्वामी के घर से लाखों के आभूषण चोरी, रिवॉल्वर भी ले गए बदमाश

Mon, 23 Oct 2023 07:30 PM IST
चमन शर्मा कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस
कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 07:30 PM IST
सार

कोल्ड स्टोर स्वामी रात्रि 11 बजे वह अपने फार्म हाउस से आकर घर में सो गए। रात करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो, उस समय तक सबकुछ सामान्य था। सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी की आंख खुली और उन्होंने सीढ़ियों पर आहट महसूस की। पत्नी ने यह सोचकर आहट को नजर अंदाज कर दिया कि शायद बंदर होगा। इसके बाद जब वह पूजा वाले कमरे में सफाई के लिए पहुंचीं तो कमरे में रखी अलमारी का सामान अस्त-व्यस्त था।

विज्ञापन
Miscreants took away jewelery worth lakhs and revolver from the cold storage owner house
सादाबाद मई में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव मई में कोल्ड स्टोर स्वामी के घर से बदमाश 22 अक्तूबर की रात को लाखों रुपये के गहने और लाइसेंस रिवॉल्वर चोरी कर ले गए। परिवार सोता रह गया और बदमाश सीढ़ियों का दरवाजा बंद कर फरार हो गए। सुबह आंख खुलने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। शीतगृह स्वामी ने इस संबंध में तहरीर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कोल्ड स्टोर स्वामी पवन कुमार आलू का कारोबार करते हैं। रात्रि 11 बजे वह अपने फार्म हाउस से आकर घर में सो गए। रात करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो, उस समय तक सबकुछ सामान्य था। सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी की आंख खुली और उन्होंने सीढ़ियों पर आहट महसूस की। पत्नी ने यह सोचकर आहट को नजर अंदाज कर दिया कि शायद बंदर होगा। इसके बाद जब वह पूजा वाले कमरे में सफाई के लिए पहुंचीं तो कमरे में रखी अलमारी का सामान अस्त-व्यस्त था। तब उन्हें चोरी का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी

उन्होंने ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों का दरवाजा खोला, लेकिन वह सीढ़ियों की तरफ से बदमाशों ने बंद कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले अपने ससुर को जगाकर इसके बारे में पूछताछ की। ससुर ने पड़ोसी की मदद से सीढ़ियों का दरवाजा खुलवाया और ऊपर जाकर देखा तो ऊपर के कमरों का भी सामान अस्त व्यस्त था। शीतगृह स्वामी के कमरे से बदमाश लाइसेंसी रिवॉल्वर, तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने के आभूषण, करीब सवा लाख रुपये लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।

घटना की जानकारी होते ही आसपास सनसनी फैल गई। पवन कुमार के यहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कुछ ही देर में डायल 112 की टीम पहुंच गई। मई चौकी प्रभारी ने भी पहुंच कर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। चोरी की बड़ी घटना के बारे में जानकारी होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार शीतगृह स्वामी के यहां पहुंचे। उन्होंने सभी कमरों का निरीक्षण किया और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। शीतगृह स्वामी के आसपास रहने वाले लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी की गई है। 

चोरी

पता चला है कि बदमाश शीतगृह स्वामी के पीछे बने घर में घुसकर सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे थे। हैरानी की बात है कि बदमाश घर के सारे कमरों में रखे सामान को खंगाल कर चले गए और शीतगृह स्वामी और परिजनों की आंख नहीं खुली। घटना को लेकर पुलिस टेंशन में है। बदमाशों पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। 

मामले की गंभीरता को समझते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर बारीकी से जांच की। फॉरेंसिक टीम ने शीतगृह स्वामी के घर से फिंगरप्रिंट तथा अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इनके आधार पर घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा। डॉग स्क्वायड ने भी घर के आसपास काफी दूर तक के एरिया को जांचा है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed