फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Minister in charge will inaugurate Dauji fair today

Hathras News: प्रभारी मंत्री आज करेंगे दाऊजी मेले का उद्घाटन

Thu, 21 Sep 2023 11:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 21 Sep 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge will inaugurate Dauji fair today
मेला श्रीदाऊजी महाराज में तैयार होते झूले। संवाद - फोटो : Samvad
बृज क्षेत्र के 112वें लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का उद्घाटन बृहस्पतिवार को शाम चार बजे जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण करेंगे। मेले के प्रमुख आकर्षण अखिल भारतीय कुश्ती दंगल की शुरुआत भी मंत्री करेंगे। प्रशासन ने मेला उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नौ अक्तूबर तक मेले की धूम रहेगी।
विज्ञापन




शाम चार बजे मुख्य द्वार पर प्रभारी मंत्री असीम अरुण फीता काटकर व शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर मेले का शुभारंभ करेंगे। पुलिस बैंड की मधुर धुन के साथ प्रभारी मंत्री मंदिर परिसर तक जाएंगे। यहां दाऊबाबा के दर्शन कर मेला रिसीवर शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन




इससे पहले दाऊजी मंदिर परिसर में दाऊबाबा के जन्मोत्सव का आयोजन सुबह नौ बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मेला रिसीवर डीएम अर्चना वर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। इसके साथ शाम को मेला पंडाल स्थित अखाड़े में अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल का उद्घाटन प्रभारी मंत्री द्वारा किया जाएगा। अखाड़े में 21 से 25 दिसंबर तक कुश्तियां होंगी। इसमें कई भारत केसरी और हिंद केसरी पहलवान जोर-आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed