फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Millet procurement portal closed, yet farmers stand firm at the Centre

Hathras News: बाजरा खरीद का पोर्टल बंद, फिर भी केंद्र पर डटे किसान

Fri, 02 Jan 2026 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Millet procurement portal closed, yet farmers stand firm at the Centre
बाजरा खरीद की अंतिम तिथि के बाद भी बृहस्पतिवार को मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर किसान जमे रहे। लक्ष्य बढ़ने के बाद किसानों के पास केवल तीन दिन का समय था, लेकिन टोकन होने के बावजूद कुछ किसान फसल नहीं बेच सके। इस साल 11381.70 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है।
विज्ञापन


पिछले साल लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद होने के कारण इस बार शासन की ओर से लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया था। केवल 10600 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य ही दिया गया था। समर्थन मूल्य 2775 रखा गया, जो कि बाजार मूल्य से एक हजार रुपये अधिक रहा। यही वजह रही कि इस बार क्रय केंद्रों पर मारामारी रही।
विज्ञापन

लक्ष्य अंतिम तिथि से तीन दिन पहले बढ़ाया गया। एक हजार एमटी का लक्ष्य बढ़ा था, लेकिन इन तीन दिनों में मात्र 219 मीट्रिक टन की ही खरीद हो सकी थी। कई किसान तो क्रय केंद्र बंद होने के कारण सस्ते में अपना बाजरा बेच गए थे। शिकायतों के चलते बुधवार को डीएम ने भी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान पुराना बाजरा खरीद की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed