{"_id":"5d1660848ebc3e3ce00953d9","slug":"milk-snacks-sweet-samples-for-fda-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए टीम ने लिए दूध, नमकीन,मिठाई के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए टीम ने लिए दूध, नमकीन,मिठाई के नमूने
Sat, 29 Jun 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर में छापेमारी करती एफडीए की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एफडीए की टीम ने शुक्रवार को हसायन, पुरदिलनगर और हाथरस जंक्शन क्षेत्र में छापामारी की, जिसके तहत दूध, नमकीन और मिठाई के सैंपल लिए। इस दौरान खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के आदेश पर अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय के नेतृत्व में सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में छापामारी की गई। दरियापुर चौराहा स्थित राजू निवासी मानई से मिश्रित दूध का सैंपल लिया।
हसायन के पुरदिलनगर रोड स्थित योगेंद्र की दुकान से पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर के पाउच का नमूना लिया गया। पुरदिलनगर में हसायन रोड मोहल्ला गढ़ स्थित शिव कुशवाहा की किराने की दुकान से शिब्बो जी नमकीन और जय दुर्गे स्वीट हाउस से सोनपपड़ी का नमूना लिया गया। टीम ने लोगों को खाद्य पदार्थ की पैकिंग टेंट सहित एक्सपायरी डेट आदि देखकर ही सामान खरीदने की सलाह दी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, केएल वर्मा, बीएन कटियार, अरविंद कुमार, मुनेंद्र सिंह राना, राकेश कुमार शामिल थे।