{"_id":"6b043159d3e9d24c160179f0","slug":"hathras-minor-physical-harassment-accused-bail-rejected-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज, 29 सितंबर से जेल में है निरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज, 29 सितंबर से जेल में है निरुद्ध
Tue, 24 Nov 2026 01:58 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:58 AM IST
सार
अभियोजक ने अपराध को गंभीर बताया, अदालत ने पीड़िता के बीएनएसएस की धारा 180 और 183 के बयानों और विवेचना के साक्ष्यों से आरोपी की संलिप्तता मानते हुए जमानत का पर्याप्त आधार न पाकर प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हाथरस के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम)-प्रथम निर्भय नारायण राय की अदालत ने नाबालिग से जुड़े मामले में आरोपी मोहम्मद दिलशाद का प्रथम जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया है। मामले अपहरण व दुष्कर्म से जुड़ा होने के कारण कोर्ट ने यह निर्णय दिया।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार, थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 22 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कुछ दिन बाद ही किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी मोहम्मद दिलशाद निवासी सुपौल, बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने जमानत की मांग करते हुए तर्क दिया कि आरोपी निर्दोष है और उसे पुरानी रंजिश के चलते झूठा फंसाया गया है। यह भी कहा गया कि आरोपी 29 सितंबर 2026 से जिला कारागार अलीगढ़ में बंद है, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह जमानत की शर्तों का पालन करेगा।
विज्ञापन
वहीं, वादी पक्ष और विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध करते हुए अपराध को गंभीर प्रकृति का बताया। अदालत में पीड़िता के बीएनएसएस की धारा 180 और 183 के अंतर्गत दर्ज बयानों और विवेचना में संकलित साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। न्यायालय ने पाया कि पीड़िता के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों से आरोपी की संलिप्तता परिलक्षित होती है और अपराध गंभीर प्रकृति का है। इस कारण जमानत का पर्याप्त आधार नहीं है। इसके बाद अदालत ने जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया।
