{"_id":"6a21e035d3acc4065504f0b1","slug":"member-abuses-chairman-report-filed-hathras-news-c-63-1-sali1025-105083-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नगर पंचायत पुरदिलनगर चेयरमैन के बारे में अपशब्द कहना सदस्य को पड़ा भारी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नगर पंचायत पुरदिलनगर चेयरमैन के बारे में अपशब्द कहना सदस्य को पड़ा भारी, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 05 Jun 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:59 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि पानी के आरओ नगर पालिका के गोदाम में पड़े हैं। इसमें सदस्य मोहम्मद रजा अध्यक्ष को अपशब्दों से संबोधित करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पंचायत पुरदिलनगर के चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा के बारे में अपशब्द कहना एक सदस्य को महंगा पड़ गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद चेयरमैन ने सदस्य मोहम्मद रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बता दें कि तीन जून को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि पानी के आरओ नगर पालिका के गोदाम में पड़े हैं। इसमें सदस्य मोहम्मद रजा अध्यक्ष को अपशब्दों से संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। चेयरमैन ने बताया कि आरओ प्लांट अधिशासी अधिकारी के अंडर में आते हैं। इनको लगाने के लिए टेंडर निकाले गए थे, लेकिन वह निरस्त हो गए। इस कारण यह आरओ लग नहीं पाए थे।
विज्ञापन
चेयरमैन ने बताया कि नए ईओ के आने के बाद इनको तत्काल लगवाए जाने की योजना थी। जिन-जिन स्थानों पर यह लगने थे, वहां प्रारंभिक कार्य भी कर दिया गया था, लेकिन रजा ने उनकी छवि धूमिल करने और उन्हें मानसिक आघात पहुंचाने के लिए उन्हें भ्रष्टाचारी भेड़िया जैसे अपशब्दों से संबोधित किया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सदस्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन