Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Medical Fitness Certificate for Driving Licence

ड्राइविंग लाइसेंस: हाथरस में 10 दिनों से नहीं बन पा रहे मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, 67 आवेदन लंबित

Fri, 20 Nov 2026 04:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 20 Nov 2026 04:10 PM IST
सार

हाथरस में सारथी पोर्टल में तकनीकी खराबी से ड्राइविंग लाइसेंस के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे। परेशान आवेदकों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन
Medical Fitness Certificate for Driving Licence
जिला अस्पताल में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फिटनेस मिलने का इंतजार करते आवेदक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल में पिछले 10 दिनों से तकनीकी खराबी के कारण ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे परेशान आवेदकों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में हंगामा किया। 

विज्ञापन


सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा। नियमानुसार 40 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों, लाइसेंस का नवीनीकरण कराने वालों और कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र (फॉर्म 1-ए) अनिवार्य है। आवेदकों का कहना है कि वे कई दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। शाहपुर निवासी फूल सिंह ने बताया कि वह 10 दिनों से भटक रहे हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल आते समय उनकी बाइक भी फिसल गई, जिससे चोट लग गई। पोर्टल पर फोटो का मिलान नहीं होने की समस्या बताई जा रही है।

विज्ञापन

पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने में समस्या आ रही है। इस संबंध में एआरटीओ कार्यालय से बात की गई है। जल्द ही समस्या दूर कराई जाएगी। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो मिसमैच से अटकी प्रक्रिया
आवेदक ऑनलाइन फार्म लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं। यहां मेडिकल जांच के बाद उनकी फोटो लेकर फिटनेस प्रमाण पत्र सारथी पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। लेकिन पोर्टल पर आवेदक की फोटो और आवेदन का मिलान नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह आए 75 आवेदनों में से केवल आठ के ही फिटनेस प्रमाण पत्र बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed