{"_id":"67cfcc1cb260d11e4e03ac80","slug":"max-pickup-hit-uncle-and-nephew-uncle-died-nephew-injured-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैक्स पिकअप ने चाचा-भतीजे में मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैक्स पिकअप ने चाचा-भतीजे में मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा हुआ घायल
Tue, 11 Mar 2025 11:07 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:07 AM IST
सार
सन्तोष अपने भतीजे अंकित के साथ खेत से सिंचाई कर वापस अपने गांव आ रहा था। अलीगढ-कानपुर हाईवे पर जिमिसपुर स्थित ओम शांति ढाबा के पास एटा की तरफ से आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी ने दोनों में टक्कर मार दी। जिससे चाचा सन्तोष की मौके पर ही मौत हो गई ।
विज्ञापन
मृतक संतोष
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चाचा और भतीजा खेत से सिंचाई कर गांव लौट रहे थे। रास्ते में मैक्स पिकअप ने दोनों में टक्कर मार दी। टक्कर से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया।
विज्ञापन
10 मार्च की रात्रि 11 बजे सिकंदराराऊ के जिमिसपुर निवासी 36 वर्षीय सन्तोष पुत्र रणवीर सिंह अपने भतीजे अंकित पुत्र सतीश के साथ खेत से सिंचाई कर वापस अपने गांव आ रहा था। अलीगढ-कानपुर हाईवे पर जिमिसपुर स्थित ओम शांति ढाबा के पास एटा की तरफ से आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी UP87 T 8814 के चालक ने दोनों में टक्कर मार दी। जिससे चाचा सन्तोष की मौके पर ही मौत हो गई ।
विज्ञापन
भतीजा अंकित मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस के जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घायल अंकित का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदराराऊ पर प्राथमिक उपचार किया गया । दुर्घटना करने वाले गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन