फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Max loader hits roadways bus

Hathras News: मैक्स लोडर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 23 Feb 2025 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

अलीगढ़ रोड पर एक मैक्स लोडर वाहन ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। बस की गति काफी धीमी थी, इसलिए यात्री बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Max loader hits roadways bus
मैक्स लोडर और रोडवेज बस में टक्कर - फोटो : विभाग

विस्तार

हाथरस जनपद में रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, कई घायल हो रहे हैं। इसमें कहीं न कहीं वाहन चालकों की लापरवाही सामने आ रही है। 23 फरवरी दोपहर अलीगढ़ रोड पर एक मैक्स लोडर वाहन ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। बस की गति काफी धीमी थी, इसलिए यात्री बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन


हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 बीटी 5979 यात्रियों को लेकर अलीगढ़ से आगरा जा रही थी। यह बस जैसे ही अलीगढ़ रोड पर आंबेडकर पार्क पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे मैक्स लोडर संख्या यपूी 86 एटी 2331 ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। झटके के साथ रुकी बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


बस के यात्री आननफानन उतरने लगे। बस की गति काफी धीमी होने के कारण कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों काे थाना हाथरस गेट में खड़ा कराया है। एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि टक्कर हुई है, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed