{"_id":"67aa474d10f40a085c0a6282","slug":"mathura-kasganj-railway-track-will-be-doubled-rs-210-crore-approved-for-survey-hathras-news-c-56-1-mrt1060-126822-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक का होगा दोहरीकरण, सर्वे के लिए 2.10 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक का होगा दोहरीकरण, सर्वे के लिए 2.10 करोड़ मंजूर
Tue, 11 Feb 2025 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन हाथरस। संवाद
- फोटो : samvad
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड के ट्रैक का दोहरीकरण करने की कवायद शुरू कर दी गई है। हाथरस सिटी स्टेशन से होकर गुजरने वाले करीब 100 किलोमीटर के इस रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के लिए जल्द सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके लिए 2.10 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है।
इस बजट से कार्यदायी संथा की ओर से सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह माह में यह रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपी जाएगी, ताकि वह आगे के लिए निर्णय ले सके।
हाथरस से मथुरा व कासगंज के लिए चलने वाली ट्रेनों को दो रेलवे ट्रैक की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए लिए इज्जतनगर मंडल की ओर से आगणन तैयार किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत पूरे रेल खंड पर आने वाले रिहायशी इलाकों और दुकानों सहित कई प्रकार की दिक्कतों का सर्वे किया जाएगा। दूसरी ओर पूरे रेल खंड में दूसरा रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए जमीन की उपलब्धता किस तरह होगी, इसका भी पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। वहां से ट्रैक के दोहरीकरण को लेकर निर्णय लिया जाएगा। रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण होने से कासगंज-मथुरा ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा हो सकेगा। ट्रेनों की क्राॅसिंग में होने वाली समय की बर्बादी भी रुकेगी। दोहरीकरण होने से यात्रियों को काफी लाभ होगा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,
हाथरस, मुरसान व राया क्षेत्र में आएगी दिक्कत
रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण से हाथरस सिटी स्टेशन के साथ मोहल्ला श्रीनगर, मधुगढ़ी आदि क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में रहने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही हाथरस के कस्बा मुरसान और मथुरा के कस्बा राया के बाजार में रेलवे ट्रैक के आसपास का क्षेत्र काफी संकरा है, इसलिए यहां ट्रैक का दोहरीकरण करने में जगह की कमी आड़े आ सकती है। यहां बाईपास से रेलवे ट्रैक को निकालने का निर्णय लिया जा सकता है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,
मेंडू स्टेशन को बनाया जा सकता है रेल खंड का हब
यूं तो हाथरस सिटी स्टेशन पर ही कई ट्रेनों का ठहराव है, लेकिन ट्रैक के दोहरीकरण के बाद मेंडू स्टेशन को हब बनाया जा सकता है। इसका मुख्य कारण यह है कि मथुरा-कासगंज रेल खंड का दोहरीकरण करने के साथ ही इसे दिल्ली-हावड़ा ट्रैक से जोड़ा जा सकता है। शहर के बाहर होकर नए ट्रैक की संरचना की जा सकती है, जिससे आसानी से दोहरीकरण का कार्य किया जा सकता है और इसे दिल्ली-हावड़ा ट्रैक से जोड़ा जा सकता है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,,,,,,
रेलवे बोर्ड से मथुरा-कासगंज रेल खंड के दोहरीकरण का सर्वे की स्वीकृति मिली है। इसके लिए करीब 2.10 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ है। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
-संजीव शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल।