फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mathura Agra players are dominating in current competition

करांटे प्रतियोगिता में मथुरा आगरा के खिलाडिय़ों कर रहा दबदबा

Sun, 20 Oct 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mathura Agra players are dominating in current competition
कराटे में मथुरा-आगरा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन

बागला डिग्री कालेज में हुई अंतरमहाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय कराटे (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने हनुमान जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का सम्मान दुपट्टा पहनाकर किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. सत्यदेव पचौरी ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से ही खेलें। खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं और प्रतिभागियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. प्रवीण कुमार जादौन, डॉ. अजय कुमार सिंह, महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर रावल, डॉ. राकेश टंडन, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. सुशील यादव, यतीश कुमार नगाइच, निकेश शर्मा, बृजेश गौतम, अमित शर्मा, राजकिशोर, बृजकिशोर, मुन्नालाल आदि थे। अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इन प्रतिभागियों का रहा दबदबा
हाथरस। महिला वर्ग में प्रथम स्थान कु. कृष्णा चौ. लक्ष्मीनारायण शर्मा डिग्री कालेज, कुरीचितरपुर आगरा ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान कु. नूतन, केआर कॉलेज मथुरा ने पाया। 45 किलो वर्ग में सपना सोलंकी ऊषा एजूकेशनल इंस्टीट्यूट फरह ने प्रथम स्थान, दीपिका तोमर केआर कालेज मथुरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 50 किलो वर्ग में प्रथम स्थान दीक्षा कुमारी ने प्राप्त किया। 55 किलो वर्ग में प्रथम स्थान भावना चौधरी सेंट जोंस कॉलेज आगरा और द्वितीय स्थान दीक्षा कुमारी आरबीएसएम मथुरा ने पाया। 61 किलो वर्ग में कु. कृष्णा, चौ. लक्ष्मीनारायण शर्मा डिग्री कॉलेज आगरा ने प्राप्त किया। 68 किलो वर्ग में शिवानी वर्मा केआर कॉलेज मथुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में पुष्पेंद्र यादव, मिर्जा वसीम वेग, जफर खान, कल्पना शर्मा, जयवीर सोलंकी, रूप सिंह, संदीप कुमार, विपुल, अमित शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed