{"_id":"664f5ab012641290080faf28","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-tire-and-fertilizer-seed-warehouse-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: टायर व खाद-बीज गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 50 से 60 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: टायर व खाद-बीज गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 50 से 60 लाख का नुकसान
Thu, 23 May 2024 08:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 08:33 PM IST
सार
देर रात टायर व खाद-बीज गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। गोदाम से निकलती आग की लपटें देख आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र में शहर के मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित एक टायर व खाद-बीज के गोदाम में 22 मई की देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस, अग्निशमन विभाग और गोदाम स्वामी को दी। अग्निशमन विभाग की कई दमकलों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। आग से 50 से 60 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बनारसी प्रह्लाद निवासी यश लवानिया पुत्र शंकरलाल की मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित एक मार्केट में शंकर टायर के नाम से फर्म है। इसी मार्केट में अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मनीपुर निवासी हरिओम सिंह पुत्र चरन सिंह की खाद-बीज भंडार की दुकान है। दुकान के ही पीछे यश और हरिओम सिंह ने अपने-अपने गोदाम बना रखे हैं। गोदाम में लाखों रुपये कीमत के टायर व खाद-बीज का स्टॉक रखा था।
विज्ञापन
22 मई की देर रात अज्ञात कारणों से गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। गोदाम से निकलती आग की लपटें देख आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अच्छी बात यह रही कि आग की लपटें आसपास बने मकानों तक नहीं पहुंचीं, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस, अग्निशमन विभाग और गोदाम स्वामियों को दी। गोदाम स्वामी और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में सफल हो पाए। 23 मई की सुबह जानकारी होने पर दोनों ही गोदाम स्वामियों के परिचित और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। जल्द ही दमकल की मदद से आग को बुझा लिया गया।-आरके वाजपेयी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।